Sonbhadra News: 100 लीटर डीजल समेत 03 चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: एनसीएल बीना खदान में पकड़ी बोलेरों से डीजल हुआ बरामद रों से डीजल हुआ बरामद एनसीएल बीना सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता

Sonbhadra News: 100 लीटर डीजल समेत 03 चोर गिरफ्तार

Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना खदान से बोलेरो से लगभग 100 लीटर डीजल चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को बीना परियोजना की सुरक्षा कर्मियों की टीम ने दबोच लिया। बोलेरो की तलाशी पर चोरी का डीजल मिलते ही तीनों को बोलेरो-डीजल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बीना परियोजना में तैनात सुरक्षा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को एनसीएल बीना खदान क्षेत्र के अंतर्गत बोलेरो वाहन जो कि ड्रग लाइन क्षेत्र में संविदा पर चलती है को खदान क्षेत्र के साउथ झंडी पॉइंट के नीचे खड़े एनसीएल के वाहनों से डीजल निकाल कर चोरी करते इन तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

आरोपियों ने अपना नाम मिसिरा गांव निवासी रोशन भारती, दिलीप भारती पुत्र रमाशंकर व कोहरौल निवासी सागर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: 100 लीटर डीजल समेत 03 चोर गिरफ्तार