इस बार जगमग नही हुई बिजली कर्मियों की कालोनी
अनपरा,संवाददाता। भरपूर बिजली के कारण भले ही प्रदेशवासी जगमग दीपावली मना रहे हों लेकिन...

अनपरा,संवाददाता।
भरपूर बिजली के कारण भले ही प्रदेशवासी जगमग दीपावली मना रहे हों लेकिन बिजलीकर्मी-अभियन्ता इस बार प्रकाशोत्सव पर महज पूजा पाठ तक ही सीमित रहेंगें। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वाान पर यह कदम उठाया गया है। बीते 16 मार्च की हड़ताल के दौरान निलाम्बित व निकाले गये बिजली कर्मियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां ऊर्जामंत्री के आश्वासन के बाद भी अभी तक वापस नही लिया जाना इसकी वजह बतायी गयी है। धनतेरस से ही जगमग रहने वाली बिजली कर्मियों की अनपरा कालोनी में भी इस बार बेहद कम सजावट दिख रही है। अभियन्ता संगठनों का कहना है कि उत्पादन निगम के निलम्बित 65 में से 46 कर्मियों को बहाल नही किया गया है। पेशनर्स के देय भी नही दिये गये। सर्विस ब्रेक आदि प्रकरण लम्बित है जिनसे आक्रोश और निराशा व्याप्त है।
