दुकान का टटरा तोड़कर हजारों रुपये की चोरी
Sonbhadra News - खुटहां गांव में शुक्रवार रात चोरों ने सब्जी मंडी से दुकानदार के आठ हजार रुपये और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चुरा लिया। दुकानदार राकेश सोनकर शादी समारोह में गए थे, जब उन्होंने चोरी की घटना का पता लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दूसरी बार है जब उनके दुकान में चोरी हुई है।

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में शुक्रवार की रात सब्जी मंडी से दुकान का टटरा तोड़कर चोरों ने आठ हजार रुपये नगदी और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शाहगंज निवासी राकेश सोनकर पुत्र बुद्धू सोनकर में बताया कि उसने खुटहां गांव में तहसील मोड़ पर आलू प्याज लहसुन का दुकान किया है। वह शुक्रवार की रात शादी समारोह में गया था। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा की दुकान के पीछे का टटरा टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर चेक किया तो दुकान का कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था।
उसमें से रखा 8000 रुपए चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी हो गया, जिसकी कीमत करीब 9000 रुपए है। उसने बताया कि सन 2023 में भी उसके दुकान में चोरी हुई थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


