Sonbhadra News: सराफा व्यवसाईं के दुकान से हजारों की चोरी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: सराफा व्यवसाईं के दुकान से हजारों की चोरी बजे लीलासी मोड़ स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स पर व्यवसाई रवि सोनी के पिता राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे। इसी

Sonbhadra News: सराफा व्यवसाईं के दुकान से हजारों की चोरी

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के कस्बा मे शुक्रवार सुबह 11 बजे लीलासी मोड़ स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स पर व्यवसाई रवि सोनी के पिता राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला दुकान पर आई और चांदी के कई आभूषण पसंद किया। दुकान पर पहुंची महिला बिल बनाने की बात कह कुंडल, जुतिया, नाक का कील दिखाने की बात कही। महिला ने म्योरपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम से बिल बनाने की बात कही। व्यवसाई की तरफ से बिल बनाया जाने लगा। इसी दौरान महिला गहना पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गयी। राजेंद्र प्रसाद ने जब सामान मिलाया तो उसमें से कुण्डल 4.5 ग्राम, जुतिया 4.5 ग्राम, नाक का कील, बिछिया तीन गायब मिला।

महिला के चोरी की घटना सीसी कैमरा में रिकार्ड हो गया। पीड़ित के बेटे रवि सोनी ने म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: सराफा व्यवसाईं के दुकान से हजारों की चोरी