गैस सिलेण्डर को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेण्डर लेकर राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस के बढे़ दामों को वापस लिए...
रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेण्डर लेकर राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस के बढे़ दामों को वापस लिए जाने की मांग की।
इस दौरान सपा के निवर्तमान जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने चुनावों के दौरान वादा किया था कि सरकार बनते ही महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा। स्थिति यह है कि महंगाई कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर गरीबों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। वर्तमान सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। खा, बीज के दामों में भी इजाफा हो रहा है। इससे किसानों की लागत बढ़ रही है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकारें महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। अब रसोई गैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने जनविरोधी कार्य किया है। उन्होंने रसोई गैस के बढे़ दामों को कम किए जाने की मांग की है। इस मौके पर फारूख जिलानी, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, प्रमोद यादव, शिवम श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, हीरा सोनकर, संदीप भारती, रूस्तम, मोती, बच्चा अंसारी, मंदीप पटेल आदि मौजूद रहे।