ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रतीन दिन से घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

तीन दिन से घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सोमवार को दोपहर में नदी के किनारे परास के पेड़ में गमछे के सहारे लटकता हुआ 35 वर्षीय युवक का शव मिला। वह घर...

तीन दिन से घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रTue, 01 Nov 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सोमवार को दोपहर में नदी के किनारे परास के पेड़ में गमछे के सहारे लटकता हुआ 35 वर्षीय युवक का शव मिला। वह घर से तीन से लापता था। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय रामरती पुत्र राम किशुन गोंड़, निवासी नधिरा का सोमवार को दोपहर में नदी के किनारे परास के पेड़ से लटकता हुआ मिला। सब इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। वह तीन दिन पहले घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि पास पड़ोस और रिश्तेदारों में खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। सोमवार को चरवाहों ने नदी के किनारे पेड़ से लटकते शव की सूचना दी। प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े