किन्नरों के दो गुटों के बीच गहराया विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - दुद्धी में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अनपरा की किन्नर गुलशन ने शिकायत की है कि उन्हें और उनके गुरुजनों को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। पुलिस प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप है। गुलशन ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

किन्नरों के दो गुटों के बीच गहराया विवाद

दुद्धी। स्थानीय कस्बा और आसपास के इलाकों में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता चला जा रहा है। अनपरा निवासी किन्नर गुलशन उर्फ पूजा ने तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देकर अपनी और अपने गुरुओं की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि एक दूसरे गुट द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नरों पर कई मुकदमें भी पूर्व में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही है। दूसरे गुट के किन्नर लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

इस कारण उसके पूरे पीड़ित समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हैं। उन्होंने दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर चमेली, राधा नंद गिरि, कजरी, करूणा, रानी, नन्दिनी, छोटी उर्फ मीरा, सपना, लक्ष्मी, लाडो, पतरकी, परी, सरिता आदि मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।