Sonbhadra News: रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, रेफर

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, रेफर पंचायत के चपरा टोला निवासी एक किशोर मंगलवार को रिहंद डैम किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान गह

Sonbhadra News: रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, रेफर

Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला निवासी एक किशोर मंगलवार को रिहंद डैम किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। समय रहते ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चपरा टोला निवासी 12 वर्षीय शिवम पुत्र जितेन्द्र गुप्ता अन्य बच्चों के साथ डैम में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।

परिजन तत्काल निजी वाहन से शिवम को सीएचसी म्योरपुर ले गए। वहां डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वे खंता पिकनिक स्पॉट से लगभग 200 मीटर दूर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच शिवम अन्य बच्चों के साथ डैम में नहाने चला गया और डूबने लगा। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र, विनय, सुरेश, संतोष, मनरूप, सीता, सुनील आदि ने रिहंद डैम के पिकनिक स्थलों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।