बाइक से गिरकर किशोरी सहित दो घायल, किशोरी गंभीर
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - चोपन के चौरा गांव के पास एक बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोरी राजकुमारी और 19 वर्षीय छविंद्र घायल हो गए। किशोरी की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों जुगैल से चोपन की ओर आ रहे थे। घायल युवकों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में चल रहा है।

चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। किशोरी की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों जुगैल की ओर से चोपन की ओर आ रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायल किशोरी 15 वर्षीय राजकुमारी तथा 19 वर्षीय छविन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं युवक का इलाज चोपन अस्पताल में चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


