किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Sonbhadra News - किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना 4 अक्टूबर 2025 की है। उस दिन दोपहर करीब तीन बजे वह काम के सिलसिले में घर

Dec 14, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना कोन क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना 4 अक्टूबर 2025 की है। उस दिन दोपहर करीब तीन बजे वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपने भाइयों के साथ घर पर मौजूद थी, जबकि उनकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। शाम को जब दंपती काम करने के बाद लौटकर घर पहुंचे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काफी खोजबीन के बाद जानकारी हुई कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक के परिजनों से बातचीत की। इस पर परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने पुत्र को बुला लेंगे और किशोरी भी वापस आ जाएगी। लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद न तो किशोरी वापस आई और न ही कोई ठोस जानकारी मिली। इससे परेशान होकर पीड़ित पिता ने कोन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।