भाडे़ पर मास्टर रख पढ़वाने वाले शिक्षक निलंबित
Sonbhadra News - भाडे़ पर मास्टर रख पढ़वाने वाले शिक्षक निलंबित भाडे़ पर मास्टर रख पढ़वाने वाले शिक्षक निलंबित भाडे़ पर मास्टर रख पढ़वाने वाले शिक्षक निलंबित भाडे़ पर मास

सोनभद्र, संवाददाता। सरकारी विद्यालय में तैनात शिक्षक की जगह एक युवती के पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामला घोरावल ब्लाक के घुवास गांव के प्राथमिक विद्यालय सुअरहवा का है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कोन को सौंपी गई है और 15 दिन में जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि घोरावल ब्लाक के घुवास गांव के प्राथमिक विद्यालय सुअरहवा के शिक्षक मृत्युंजय मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कोन को सौपी गई है। 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। निलंबित शिक्षक को उसी विद्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। बता दें कि वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि विद्यालय में तैनात शिक्षक कई महीनों से अनुपस्थित हैं और उनकी जगह एक युवती छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि संबंधित शिक्षक युवती को 2500 रुपये प्रतिमाह देते हैं, जबकि स्वयं महीने में एक-दो दिन विद्यालय आकर उपस्थिति दर्ज कर लौट जाते हैं। इस मामले को लेकर सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने भी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


