Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSwami Vivekananda Jayanti Celebrated with Youth Conference in Anpara
कृतित्व के लिए समय नही संकल्प जरूरी-अंबरीष

कृतित्व के लिए समय नही संकल्प जरूरी-अंबरीष

संक्षेप:

Sonbhadra News - अनपरा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर एक युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंबरीष जी ने युवाओं को स्वअनुशासित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धैर्य और संकल्प के बिना कोई भी लक्ष्य नहीं प्राप्त किया जा सकता। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Jan 12, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। स्वामी विवेकानंद का जीवन महज 39 वर्ष का था जो उन्होने भारत माता के चरणों में अर्पित कर दिया।कृतित्व के लिए समय नही संकल्प की आवश्यकता होती है। स्वामी विवेकानंद ने अपने कृतित्व से सम्पूर्ण दुनिया को चमत्कृत कर दिया। सोमवार अपरान्ह सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज ककरी में विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंबरीष जी ने भारी संख्या में मौजूद युवाओं से कहा कि भारत के युवाओं को लेकर स्वामी विवेकानंद की कल्पना थी कि वह स्वअनुशासित होना चाहिए । कहा कि यदि हम धैर्य से बैठ नही सकते तो किसी संकल्प की पूर्ति के लिए खड़े ही नही हो सकते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए प्रत्येक युवा को पहले स्वअनुशासित होना होगा।इससे पूर्व मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि पुनीत लाल जी विभाग संचालक सोनभद्र, जगदीश वैसवार पूर्व बागवानी बोर्ड निदेशक(उ०प्र०),ओंकार केसरी पूर्व जिला अध्य्क्ष भाजपा व अध्यक्षता कर रहे केसी जैन सदस्य साडा ने सामूहिक रुप से विवेकानंद जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संचालन सुभाष चन्द्र त्रिपाठी व विकास बैसवार ने किया। कार्यक्रम में योगेश जिला प्रचारक,अरुण दुबे प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ,बरमेश्वर पाठक,आरडीसिंह, प्रमोद शुक्ला(मण्डल अध्य्क्ष)अनपरा,प्रथम श्रीवास्तव(मण्डल महामंत्री),कृष्णा सिंह(पूर्व मण्डल अध्य्क्ष(युवा मोर्चा),राजेश मिश्रा,हेमंत राज समेत सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित रहे!