ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी का सोनभद्र आगमन 11 मई को

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र, संवाददाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 11 मई को दोपहर 3 बजे मां शिवदेवी पीजी कालेज

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी का सोनभद्र आगमन 11 मई को

सोनभद्र, संवाददाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 11 मई को दोपहर 3 बजे मां शिवदेवी पीजी कालेज शाहगंज में आयेंगे। वे उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और अपना आशीर्वचन देंगे।विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पाण्डेय ने क्षेत्रीय जनों से अपील किया है कि भारी संख्या में पहुंच कर इस पुनीत अवसर का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें। श्री पांडेय ने बताया कि यह धार्मिक गौविष्ठ धर्म जागरण यात्रा है, जिसे हम गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा भी कह सकते हैं। इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि यहां के लोगों को एक महान संत का दर्शन लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि 1008 ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगशंकराचार्य स्वामी परमपूज्य अविमुक्तेश्वरानंद जी ने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए संकल्प लेकर जन जागरण अभियान चलाया है।

इस ऐतिहासिक महाआयोजन के पूर्वांचल यात्रा प्रभारी सुनील शुक्ला ने बताया कि शंकराचार्य जी अपनी 81 दिन की यात्रा में उत्तर प्रदेश की सभी विधान सभाओं में पहुंच कर जनता के बीच अपना संदेश देंगे। मां शिवदेवी महाविद्यालय में जोर शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अतिथियों की सुविधा के दृष्टिगत विशाल पंडाल और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भंडारे में प्रसाद की शुद्धता का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।