विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Mar 09, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर के डडिहरा गांव में रविवार रात एक विवाहिता का शव कटहल के पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका सुषमा और नीरज के बीच प्रेम संबंध था। दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 200 मीटर दूर कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। विवाहिता के पिता ने उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र कुमार की मौजूदगी में शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि गांव निवासी 23 वर्षीय सुषमा पुत्री विजय यादव का गांव के ही स्वजातीय युवक नीरज से प्रेम संबंध था। नवंबर 2025 में दोनों घर से भाग गए थे। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों को ढूंढ कर गांव वापस लाया गया।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद 30 नवंबर 2025 को दोनों का विवाह करा दिया गया। विवाहिता के पिता विजय यादव ने बताया कि रविवार की रात सुषमा ससुराल से 200 मीटर दूर अपने पिता के प्रधानमंत्री आवास, जो पाही है के पास कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी देखी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पिता विजय का आरोप है कि नीरज व उसके माता पिता द्वारा पुत्री को लगातार दहेज न लाने का ताना देकर प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार पंचायत कर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लालच में उसकी पुत्री की हत्या कर हत्या को आत्महत्या में बदलने का नाटक कर रहे है। म्योरपुर थानाध्यक्ष राम दरस राम ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।