
संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लाईओवर के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव
संक्षेप: Sonbhadra News - सोनभद्र में शनिवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक धनराज तिवारी था, जो अनपरा में वाहन चालक था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने बताया कि वह शराब पीकर घूम रहा था।
सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के नीचे शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर में पीछे चोट के निशान थे। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी धनराज तिवारी पुत्र स्व. उदयराम तिवारी, अनपरा में एक वाहन एजेंसी पर चालक थे। वहीं पर बाहर कहीं कमरे का किराया लेकर रहता था। शुक्रवार को वह एजेंसी से छुट्टी लेकर घर जाने की बात कहकर निकला था।

इसी बीच रोडवेज बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के नीचे शनिवार की सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक शुक्रवार की शाम को रोडवेज बस स्टैंड के समीप घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जेब से मिले आधार कार्ड के बाद उसकी पहचान करते हुए मामले की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम को वह शराब का सेवन किए हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




