पांच बच्चों के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Feb 25, 2026 03:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - दुद्धी के कटौंधी गांव में एक पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव घर के पास एक पेड़ से लटकता मिला। वह मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होने गया था और जब रात में घर नहीं आया, तो उसकी खोजबीन की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांच बच्चों के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में पांच बच्चों की पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे घर से कुछ दूर उसका पेड़ से लटकता शव मिला। वह मंगलवार को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव निवासी 40 वर्षीय देवनारायण उर्फ सोमारू पुत्र शिवलाल गोड़ शव घर से कुछ दूर खतीहवा नाले के पास पेड़ से लटकता शव मिला। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति पाही (खेत) पर इन दिनों रह रहे थे। मंगलवार को वे गांव में ही वैवाहिक कार्यक्रम के लिए निकले थे।

जब रात में वे घर नहीं आए तो सुबह से उनकी खोजबीन की जा रही थी। पत्नी ने घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित खतीहवा नाले के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे पति का लटकता शव देखा। यह देख मैं घबरा गई और तुरंत रस्सी से अपने पति को आजाद करते हुए जमीन पर लेटा दिया। जब नब्ज टटोली तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर ग्राम प्रधान पति प्रकाश भारती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान पति प्रकाश भारती ने बताया कि मृतक पांच बच्चों का पिता था। वहीं दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण पता चल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।