Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
Sonbhadra News: सोनभद्र के जमुअल गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 27 वर्षीय बृजेश के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Sonbhadra News: सोनभद्र ...... संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
0 जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव में रात में हुई घटना
0 फांसी लगाने के कारणों की नहीं हो सकी जानकारी
0 सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी
घटना का विवरण
चोपन, हिन्दुस्तान संवाद।
जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव में रविवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवक की पहचान
जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव निवासी 27 वर्षीय बृजेश पुत्र लाल बिहारी ने रविवार की रात अपने घर में ही लकड़ी के धरन में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगैल पुलिस के मुताबिक युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है。
सवाल और जवाब
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


