डाला नगर पंचायत में सर्वेक्षण कार्य शुरु
Sonbhadra News - नगर पंचायत डाला के वार्ड दो और तीन में मलिन बस्ती का सर्वेक्षण कार्य अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला के नेतृत्व में शुरू हुआ। चार टीमों ने निवासियों से जानकारी जुटाई, जैसे मकान मालिक का नाम, परिवारों की संख्या और व्यवसाय। एडीएम ने सर्वेक्षण की रिपोर्ट को कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक जानकारी देने के लिए निवासियों से अपील की।
डाला, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड दो व तीन के मलिन बस्ती में अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को सर्वेक्षण कार्य चला। जिले से लेकर ओबरा तहसील की प्रशासन ने सर्वेक्षण कार्य में चार टीमों को लगाया है। इसमें कानूनगो से लेकर लेखपाल लगे है। सर्वेक्षण टीमों ने मलिन बस्ती के रहवासियों से मकान मालिक का नाम, रहने वाले परिवारों की संख्या, उम्र, वे कब से वहां रह रहे हैं, पहले वे कहा रहते थे। मूल रूप से वे कहां के रहने वाले हैं। उनका ब्यवसाय क्या है आदि की जानकारी ली जा रही है।
एडीएम ने नपं के ईओ अखिलेश सिंह को निर्देश दिया कि नपं द्वारा कराया गया तमाम कार्यो की जानकारी दे, जिसमें निर्माण कार्यो की लंबाई-चौड़ाई से लेकर उस पर हुए खर्च की पूरी रिपोर्ट हो। मलिन बस्ती के मतदाताओ की संख्या का भी विवरण दें। एडीएम ने मलिन बस्ती के लोगों से बातचीत कर तमाम जानकारियां ली। उन्होने लोगो से कहा कि आप खुले मन से अपनी पूरी जानकारी सर्वेक्षण कार्य में लगे टीम को दे। तभी पूरी रिपोर्ट को कोर्ट में समिट किया जा सकेगा। गाटा संख्या 113 एवं 179 पर लगभग 482 की संख्या में मकान, दुकान एवं झुग्गी-झोपड़ी आबाद है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग निवास करते चले आ रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम विवेक कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




