श्रमिक की जायज मांगें पूरी करे सरकार
Sonbhadra News - भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में श्रमिक आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से मजदूरों की समस्याओं को हल करने और उनके शोषण को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने 8 घंटे कार्य समय का पालन और नया श्रम कोड रद्द करने की भी अपील की।

बभनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में जारी श्रमिक आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह मजदूरों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान में मजदूरों का शोषण चरम पर है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि श्रमिकों के कार्य घंटों को तय सीमा से अधिक बढ़ाना और उन्हें उचित वेतन व मौलिक अधिकारों से वंचित रखना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।
भाकपा नेता ने सरकार के सामने प्रमुख रूप मजदूरों के लिए निर्धारित 8 घंटे के कार्य समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो। मजदूर विरोधी नया लेबर कोड तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। श्रमिकों का मानसिक और आर्थिक शोषण तुरंत बंद हो। सभी लंबित मांगों पर विचार कर उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


