एसआईआर : दावे-आपत्तियां प्राप्त करने को विशेष तिथि निर्धारित
Sonbhadra News - सोनभद्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान की तिथियां घोषित की हैं। 18, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरकर अपने नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सोनभद्र, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि को बीएलओ मतदाता सूची के साथ ही सभी फार्मो के साथ बूथ पर उपस्थित रहेंगे। 18 जनवरी को बीएलओ बूथ पर मतदाताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण कराएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी तथा 31 जनवरी और एक फरवरी निर्धारित की गई है। विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को नि:शुल्क निरीक्षण कराये जाने के लिए एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित सुबह 10 से चार बजे तक उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदाता विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें। आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने के लिए फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित)भरकर जमा करें। वहीं किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए फार्म-6क तथा मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने के लिए फार्म-7 भरें। वहीं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ईपीआईसी प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार के लिए फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


