ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसोनभद्र में सपा नेता की गोली मार कर हत्या

सोनभद्र में सपा नेता की गोली मार कर हत्या

चोपन थाना क्षेत्र के गांव कन्हौरा में सपा नेता और इलाके के प्रधान की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधान सपा के सेक्टर प्रभारी भी थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर लिखे...

सोनभद्र में सपा नेता की गोली मार कर हत्या
प्रमुख संवाददाता,सलखन (सोनभद्र ) Sun, 04 Jun 2017 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

चोपन थाना क्षेत्र के गांव कन्हौरा में सपा नेता और इलाके के प्रधान की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधान सपा के सेक्टर प्रभारी भी थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची थी।

कन्हौरा गाँव के प्रधान 38 वर्षीय रमेश मौर्य घर पर ही क्लीनिक भी चलाते थे। रविवार रात नौ बजे उनकी क्लीनिक पर एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। इलाज के बहाने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी। इससे पहले कि परिजन पहुंचते तीनों भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने देखा तो रमेश मौर्य खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गांव चोपन थाना से लगभग 20 किमी की दूरी पर होने के कारण रात 10 बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें