एसपी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच मनाया दीपावली
Sonbhadra News - दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने वृद्ध आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों के साथ उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व मनाया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSun, 12 Nov 2023 02:15 PM

सोनभद्र। दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने वृद्ध आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों के साथ उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व मनाया। उन्होने वृद्धजनों से बातचीत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं सभी को मोमबत्तियां फल मिठाई आदि वितरीत किए। वृद्धजन उपहार पाकर प्रसन्न एवं दीपावली के त्योहार पर उत्साहित दिखें। इस दौरान बुजुर्गों ने ढेरों आशीर्वाद दिए। दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने बीच एसपी को पा कर बुजुर्ग काफी खुश हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।