ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसाइकिल यात्रा निकाल किया केंद्र की नीतियों का विरोध

साइकिल यात्रा निकाल किया केंद्र की नीतियों का विरोध

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय चुर्क मोड़ से देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय...

साइकिल यात्रा निकाल किया केंद्र की नीतियों का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 02 Sep 2018 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय चुर्क मोड़ से देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय से राबर्ट्सगंज नगर होते हुए हिन्दुआरी, केकराही, खैराही होते हुए करमा पहुंची। फिर यहां सभा मे परिवर्तित हो गयी।

जनसभा को संबोधित करते हुए साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष किशन सिंह दीक्षित ने कहा कि भाजपा की सरकार आम लोगों से जुड़े हर मुद्दे को नजरंदाज ही नहीं, गुमराह भी कर रही है। युवाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा की सरकार बनाने का मौका दिया था लेकिन हर वर्ष करोड़ों नौजवानों को रोजगार देने का वाद जुमला साबित हो गया है। श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार कालेधन, महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर फेल हो गयी है। किसान आत्महत्या कर रहे है। जोएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापारियों, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की कमर टूट गई है। नौजवानों को रोजगार देने के बजाय नौजवानों को पकौड़ा बेचने की सलाह दी जा रही है। कहा कि लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की पोल खोली जा रही है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश मे जब से भाजपा की सरकार सत्तारुद्ध हुई है तभी से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं उनकी हत्याएं प्रतिदिन की घटनाएं है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार है। उसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। महिलाओं को जो सपा की सरकार ने सम्मान देने का काम किया वह कोई सरकार नहीं कर सकती है। साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से रामनिहोर यादव, मो.सईद कुरैशी, नीतिश पांडेय, अनिल यादव, मन्नू पांडेय, रवि गोंड, प्रशान्त सिंह, संजय यादव, मंदाकिनी, रामसेवक यादव, इरफान उल्ला खां, बाबूलाल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद यादव, परमेश्वर दयाल, जगत सिंह, रमेश मौर्य, अनवर कुरैशी, कमलेश आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें