ठगी के शिकार 66 पीड़ितों की धनराशि कराई गई वापस
सोनभद्र पुलिस ने मार्च से अब तक साइबर ठगी के 66 पीड़ितों से 27 लाख 26 हजार 442 रुपये और 336 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने बीते मार्च माह से अबतक ठगी के शिकार 66 पीड़ितों के 27 लाख 26 हजार 442 रुपये की धनराशि वापस कराई। वहीं 336 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाया गया। रविवार को भी खोए हुए मोबाइल फोन लौटाते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 65 लाख आंकी गई है। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा सभी थानों की संयुक्त टीमों को इस अभियान में लगाया गया।
टीमों ने पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक 336 खोए मोबाइल फोन टे्रस कर बरामद किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख है। बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किया। जबकि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गया था। इसी प्रकार साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नोडल साइबर क्राइम अनिल कुमार के निर्देशन में सहायक नोडल साइबर क्राइम क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में साइबर सेल, साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की। टीम ने 12 मार्च से अब तक साइबर ठगी के शिकार कुल 66 पीड़ितों की 2726442 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई। जबकि माह फरवरी 2026 86 पीड़ितों की 3586160 रुपये की धनराशि वापस कराई गई थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


