पुलिस ने 31 संवेदनशील स्थलों पर लगाए चेतावनी पोस्टर

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र में पुलिस ने नदी, तालाब और जलाशयों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। 31 संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी पोस्टर लगाए गए। पुलिस ने लोगों को सुरक्षात्मक जानकारी दी और सावधानी बरतने के उपाय बताए। अधिकारियों ने गर्मी और बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की।

पुलिस ने 31 संवेदनशील स्थलों पर लगाए चेतावनी पोस्टर

सोनभद्र, संवाददता। जनपद में नदी, तालाब, बांध एवं अन्य जलाशयों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद पुलिस ने बुधवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कुल 31 संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित संवेदनशील जलाशयों और नदी किनारों पर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर सतर्क किया गया। पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां पूर्व में डूबने अथवा पानी से संबंधित दुर्घटनाएं अधिक होती रही हैं। इन स्थलों पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के उपाय बताए गए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा जनपद के कुल 31 संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों को अकेले जलाशयों के पास न छोड़ने और नदी अथवा बांध में नहाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, युवाओं और आम नागरिकों से संवाद करते हुए बताया कि थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष रूप से गर्मी और बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने तथा पानी की गहराई का सही अनुमान न होने से दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। अभियान के दौरान लोगों से यह भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा आपात स्थिति होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।