रास्ते में रोककर युवक की जमकर पिटाई
Sonbhadra News - सोनभद्र के उरमौरा निवासी सुरेन्द्र को तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना 15 मई की रात हुई जब वह शादी समारोह से लौट रहा था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी सुरेन्द्र की गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित सुरेन्द्र ने बताया कि वह 15 मई की रात ब्रम्हनगर में एक शादी समारोह से लौट रहा था। देर रात वह कम्हारी स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सुन्दरम, अम्बूज और चन्दन ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। घटना में उन्हें कई चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


