अवैध रूप से संचालित 44 विद्यालय और कोचिंग सेंटरों को नोटिस
Sonbhadra News - अवैध रूप से संचालित 44 विद्यालय और कोचिंग सेंटरों को नोटिस अवैध रूप से संचालित 44 विद्यालय और कोचिंग सेंटरों को नोटिसअवैध रूप से संचालित 44 विद्यालय औ

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित पाए गए 44 विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है। दोबारा संचालन मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जांच अभियान
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गठित टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच अभियान चलाया गया। जांच में कई माध्यमिक स्तर के विद्यालय और कोचिंग संस्थान बिना मान्यता एवं विभागीय अनुमति के संचालित होते पाए गए। इसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने कहा कि यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में अवैध रूप से कक्षाएं संचालित होती मिलीं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों की शिकायतें
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कई विद्यालय और कोचिंग सेंटर बिना मानकों और अनुमति के संचालित हो रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जांच कर कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है।
इन विद्यालयों को जारी की गई नोटिस
आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल बभनी, डीपीएस पब्लिक स्कूल सेवकाडांड़, जेपीएस पब्लिक स्कूल मचबंधवा, उज्जवल पवित्र सोन मंदिर बंका मोड़, एमएसडी पब्लिक स्कूल बभनी, बाबा बासुदेव शिक्षण संस्थान डूभा, डॉ. राम मनोहर लोहिया पब्लिक स्कूल अंजानी, मार्कोज कोचिंग सेंटर नवाटोला म्योरपुर, मां यशोदा कांवेंट स्कूल चौना बभनी, कान्हा शिक्षण संस्थान पोखरा, भगत सिंह शिक्षण संस्थान जमपानी म्योरपुर, देवीशरण इंटर कॉलेज बरवाटोला आरंगपानी, राज मोहिनी इंटर कॉलेज बैना, विकास पब्लिक स्कूल किरविल, वीर लोरिक बालिका इंटर कॉलेज डूभा, अवध बिहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरविल, महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल चेतवा, देवानंद पब्लिक स्कूल देवरी, दि लिजेण्ड पब्लिक स्कूल किरविल, जीनियस पब्लिक स्कूल बखरिहवां, सावित्री देवी इंटर कॉलेज बैना बभनी, डॉ.भीमराव अम्बेडकर इंटर कॉलेज बंका मोड़, विकास पब्लिक नधिरा, महावीर सरस्वती ज्ञान मंदिर बभनी, रानी दुर्गावती इंटर कॉलेज डूमरडीहा, चेतवा विद्यालय नेमना, एनडी पब्लिक देवरी, अनुभव बाल विद्यालय कादल दुद्धी, आरडी पब्लिक स्कूल कालेज दुद्धी, ब्राइट स्टार इंटर कॉलेज कादल दुद्धी, नमन मातृभूमि स्कूल कादल दुद्धी, मानव उद्यान स्कूल कटौंधी, बाबा राम चरित्तर कॉलेज महुअरिया दुद्धी, प्रतीक पंकज इंटर कॉलेज महुअरिया दुद्धी, लल्लन प्रसाद स्कूल बघाड़ू दुद्धी, सरस्वती स्कूल खजुरी, डीपीएस पब्लिक स्कूल दुद्धी, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल दुद्धी, पानकुंवर इंग्लिश एकेडमी मिटिहिनियां कोन, नेशनल हिंद कॉन्वेंट स्कूल कोटा, एसपी मेमोरियल इंटर कॉलेज कोटा, महाश्वेता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भक्कसिहवा, हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल नवटोलिया कोटा तथा सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज डाला को नोटिस जारी की गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


