Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान में 1895 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान में 1895 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एक जुलाई से शु

Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान में 1895 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एक जुलाई से शुरू संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से प्रारंभ दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, जनजागरूकता और रोगियों के चिन्हीकरण का कार्य लगातार जारी है।उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष माइक्रोप्लान के तहत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, चबूतरों का निर्माण और शौचालय निर्माण के साथ लोगों को मच्छरजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 1895 विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, 257 गांवों में प्रभात फेरियां और 266 ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 1172 स्थानों पर झाड़ियों की सफाई, 1137 हैंडपंपों की मरम्मत, 468 हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत, 329 शौचालयों का निर्माण, 640 ग्रामीण और 676 शहरी नालियों की सफाई कराई गई है। वहीं 60 शहरी वार्डों में फॉगिंग, 123 सूकर पालकों का संवेदीकरण तथा 264 स्थानों पर कृतंक नियंत्रण संबंधी गोष्ठियां आयोजित की गईं। दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, मलेरिया, कुष्ठ, क्षय रोग, डायरिया, कालाजार तथा आईएलआई (खांसी-जुकाम) के संभावित मरीजों की पहचान कर रही हैं। बुखार से पीड़ित लोगों की आरडीटी किट से जांच कराई जा रही है तथा मलेरिया के संक्रमित मरीजों का समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के दौरान 137 खांसी-जुकाम और 95 संभावित टीबी मरीजों को चिन्हित कर जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को भेजा गया है। डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं तथा बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया या अन्य संक्रामक रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonbhadra News: संचारी रोग अभियान में 1895 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली