संभव दिवस : 23 शिकायतों का हुआ निस्तारण
Sonbhadra News - सोनभद्र जिले में सोमवार को सभी निकायों में संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 23 मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न नगर पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया।
सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 23 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने 2 मामले सुने, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबर में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 3 मामले सुने गए। इस प्रकार कुल 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी नपा मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


