Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonebhadra Bar Association Elections 2024-2025 Candidate Eligibility and Voting Schedule Announced

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य: मुख्य चुनाव अधिकारी

Sonbhadra News - सोनभद्र बार एसोसिएशन के 2024-2025 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है। सभी पदों के लिए अलग-अलग अनुभव की आवश्यकता है। मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना 21 दिसंबर को। पर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 7 Dec 2024 02:06 PM
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है। इसी प्रकार से सभी पदों के लिए अलग-अलग प्रैक्टिस की अनिवार्यता है। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण होगा, वहीं 11 व 12 दिसंबर को पर्चा जमा किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क पांच हजार रूपये लगेगा। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क चार हजार रूपये, उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर तथा उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव के लिए पर्चा शुल्क तीन हजार रूपये, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क चार हजार रूपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव और पर्चा शुल्क तीन हजार रूपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए पांच वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क दो हजार 500 रूपये लगेगा। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क दो हजार रूपये तथा सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क एक हजार 500 रूपये लगेगा। प्रत्याशी और मतदाता वहीं होगा जिसका नाम मतदाता सूची में होगा। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया जा रहा था। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें