सोबाए चुनाव: अध्यक्ष पद पर 4 समेत 12 लोगों ने लिया पर्चा

Jan 03, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सोनभद्र बार एसोसिएशन के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए मतदान की तैयारियों में तेजी आई है। पहले दिन 12 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे, जिसमें अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री की अंतिम तिथि 5 जनवरी है।

सोबाए चुनाव: अध्यक्ष पद पर 4 समेत 12 लोगों ने लिया पर्चा

सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए हो रहे मतदान के लिए नामांकन पत्र वितरण के प्रथम दिन शनिवार को अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों समेत कुल 12 लोगों ने भिन्न-भिन्न पदों के लिए पर्चा लिया। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों जिनमें उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, शेष नारायण दीक्षित व अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने पर्चा लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व अजय कुमार द्विवेदी, महामंत्री पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी सुधी नारायण देव पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह पटेल ने पर्चा लिया।

वहीं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए एक प्रत्याशी परवेज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी दिनेश धर दुबे व आशुतोष पाठक ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 5 जनवरी को नामांकन पत्र के विक्रय की आखिरी तिथि नियत है। 5 एवं 6 जनवरी को प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।