ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रउपलब्धि: सोनभद्र के वसीम का इंडिया टीम में हुआ चयन

उपलब्धि: सोनभद्र के वसीम का इंडिया टीम में हुआ चयन

जिले के शक्तिनगर एनटीपीसी कालोनी निवासी वसीम अहमद पुत्र अब्दुल जलील का इंडिया की दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे जहां जिले का सम्मान बढ़ा है वहीं लोगों में खुशी देखी जा रही...

उपलब्धि: सोनभद्र के वसीम का इंडिया टीम में हुआ चयन
सोनभद्र। निज संवाददाता Fri, 24 Nov 2017 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के शक्तिनगर एनटीपीसी कालोनी निवासी वसीम अहमद पुत्र अब्दुल जलील का इंडिया की दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे जहां जिले का सम्मान बढ़ा है वहीं लोगों में खुशी देखी जा रही है। 

दिव्यांग क्रिकेट में इंडिया टीम के लिए चयनित वसीम अहमद के पिता अब्दुल जलील एनटीपीसी शक्तिनगर में जूनियन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वसीम ने शुरुआती शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर से ग्रहण की है। उन्होंने इंटर की पढ़ाई जीआईसी शक्तिनगर से की। इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए लखनऊ चले गए और लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। 

पहली बार इलाहाबाद में दिव्यांग क्रिकेट के लिए ट्रायल दिया और उनका चयन इलाहाबाद की टीम के लिए हुआ। उन्होंने इलाहाबाद की टीम ने रामपुर में खेला। खेल के आधार पर  उनका चयन रामपुर से यूपी टीम के लिए हुआ। वे यूपी टीम से अब तक सात बार नेशनल खेल चुके हैं। वर्ष 2015 व 16 में उन्होंने यूपी टीम की कप्तानी भी की है। नवम्बर में उनका चयन इंडिया की दिव्यांग टीम के लिए किया गया है। 

वसीम अहमद ने बताया कि उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच तीन दिसम्बर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पाकिस्तान की दिव्यांग टीम से होगा। उन्होंने बताया कि एक दिसम्बर को वे दिल्ली से लाहौर तक चलने वाली बस से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें