Sonbhadra News: जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर, बढे़गी कनेक्टिविटी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर, बढे़गी कनेक्टिविटी जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर, बढे़गी कनेक्टिविटी जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर,

Sonbhadra News: जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर, बढे़गी कनेक्टिविटी

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के दूरस्थ और लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे जुगैल क्षेत्र के ग्रामीण जल्द ही नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। जिला प्रशासन के प्रयास से पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के 4-जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। इन तीन नए टॉवरों की मंजूरी के साथ ही जुगैल ग्राम पंचायत में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए कुल पांच टॉवर स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत करने के लिए पहले 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे।

इनमें से 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। तीन टॉवर वन विभाग से संबंधित औपचारिकताओं के कारण लंबित हैं, जिन पर भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। जुगैल में तीन नए टॉवरों की स्वीकृति के बाद जिले में कुल टॉवरों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से जुगैल जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बेहद कमजोर है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों से लगातार समन्वय किया गया। सामान्य तौर पर एक ग्राम पंचायत में अधिकतम दो मोबाइल टॉवर लगाए जाने का प्रावधान है, लेकिन जुगैल की जरूरत को देखते हुए बीएसएनएल के डीजी स्तर पर वार्ता कर अतिरिक्त टॉवरों की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इसके बाद पिपरा, गरदा और जोरावा में तीन अतिरिक्त 4-जी टॉवर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: जुगैल में लगेंगे तीन नए मोबाइल टावर, बढे़गी कनेक्टिविटी