व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुकानों के लिए 1 करोड़ का बीमा कराने की मांग की। इसके अलावा, लेट जमा करने पर ब्याज दर 18% से घटाकर 9% करने और लाइसेंस आजीवन बनाने की मांग की।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनभद्र बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाये। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने का 1 करोड़ का बीमा कराया जाये। विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाये। सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग, प्रमोद गुप्ता, मनोज जालान, विमल अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


