एसपी ने रात में की संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार रात को कानून-व्यवस्था की स्थिति की जांच की। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की और रात्रि गश्त का निरीक्षण किया। एसपी ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

एसपी ने रात में की संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच

सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की रात भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रात्रि के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। रात्रि भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर संचालित चेकिंग प्वाइंट्स, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं सक्रियता का जायजा लिया।

वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं रात्रि गश्त को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने अपने सर्किल और थाना क्षेत्रों में रात्रि चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।