नाली के टूटे ढक्कन दुर्घटना को दे रहे दावत

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के वार्ड 24 कम्हारी मोहाल में टूटे नाली के ढक्कन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोग परेशान हैं और बच्चों के गिरने के मामले बढ़ रहे हैं। वार्डवासियों ने संबंधित अधिकारियों से नए ढक्कन लगाने की मांग की है, अन्यथा उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

नाली के टूटे ढक्कन दुर्घटना को दे रहे दावत

सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 24 कम्हारी मोहाल को जाने वाली सड़क के बीच में टूटे नाली के ढक्कन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जगह-जगह नाली का ढक्कन टूटे रहने से वार्ड के लोगों के साथ अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूल जाने-आने वाले छोटे-छोटे बच्चें टूटे नाली के ढक्कन के चलते आये दिन गिर कर जख्मी हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही टूटे नाली के ढक्कनों की जगह नए नाली के ढक्कन लगाये जाने की मांग की है। वार्डवासियों में संजय, राजेश, विनोद, अशोक व राकेश ने बताया कि सड़क के बीचों बीच नाली का निर्माण करा कर उसे ढकने के लिए नाली पर ढक्कन लगाये गये थे।

निर्माण हुए काफी लंबा समय व्यतीत हो जाने के कारण धीरे-धीरे कई जगहों पर नाली के ढक्कन टूट गये हैं। इसके चलते वार्ड के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को नाली के टूटे ढक्कनों के चलते हमेशा वाहन के टायर के नाली में जाने का भय सताता रहता है। इसको लेकर कई बार संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नाली के टूटे ढक्कन को सही न कराये जाने से धीरे-धीरे वार्ड के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। वार्ड के लोगों ने इस ओर पुन: संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही टूटे नाली के ढक्कनों की जगह नये ढक्कन लगाये जाने की मांग की है। वार्ड के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही टूटे नाली के ढक्कनों के जगह नए ढक्कन नहीं लगाये गये तो आने वाले दिनों में इसे लेकर वार्ड के लोग उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।