Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव : 100 मीटर के दायरे में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध
Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव : 100 मीटर के दायरे में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध एमएलसी चुनाव : 100 मीटर के दायरे में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध एमएलसी चुनाव : 100 मीटर क

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के तहत मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है। मतदाओं का मोबाइल केन्द्र के प्रवेश द्वार पर ही जमा किया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद बीएलओ की देखरेख में जमा किए गए मोबाइल को वापस किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान 23 अक्टूबर को निर्धारित है। स्वतंत्र, भयमुक्त एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस प्रतिबंध से केवल निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी ही मुक्त रहेंगे। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मतदाताओं के मोबाइल फोन जमा करने के लिए 10 डिब्बों वाला छोटा पिजन होल बॉक्स अथवा छोटी जेबों वाला जूट का थैला रखा जाएगा। यह व्यवस्था केवल मतदान करने आने वाले मतदाताओं के लिए होगी, मतदान एजेंटों अथवा अन्य व्यक्तियों के लिए नहीं। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी मतदाता को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन जमा कराने एवं वापस करने की व्यवस्था के लिए जिम्मेदार स्वयंसेवकों को बीएलओ द्वारा पूर्व हस्ताक्षरित, 2×2 आकार के 10 पूर्व-क्रमांकित कागज अथवा कार्डबोर्ड टोकन उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपना मोबाइल फोन जमा कर टोकन प्राप्त करेंगे तथा मतदान के बाद बाहर निकलते समय टोकन वापस देकर अपना मोबाइल फोन प्राप्त करेंगे। यदि कोई मतदाता अपना मोबाइल फोन वापस लेना भूल जाता है, तो मतदान समाप्ति के बाद संबंधित स्वयंसेवक मोबाइल फोन बीएलओ को सौंप देंगे। बीएलओ टोकन दिखाने पर संबंधित मतदाता को उसका मोबाइल फोन वापस करेंगे।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित इस पुनरीक्षण के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य दो नवंबर तक पूर्ण किया जाएगा।, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसकेबाद निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशनगत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न व्यवस्थाओं इत्यादि के बारे में पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।


