Sonbhadra News: समस्याओं का करें त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
Sonbhadra News: समस्याओं का करें त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समस्याओं का करें त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समस्याओं का करें त्वरित, निष्प

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ओबरा थाने में जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधितो को दिया। इस दौरान डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
थाना दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


