ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसोनभद्र: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा, गलन बरकरार

सोनभद्र: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा, गलन बरकरार

सोनभद्र। निज संवाददाता जिले में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव के...

सोनभद्र: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा, गलन बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 24 Jan 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र। निज संवाददाता

जिले में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव के बीच गलन बरकरार है। हालांकि दिन में निकल रही धूप से लोगों को गलन से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह और शाम आसमान में घरा कोहरा भी छा रहा है है। इससे गलन और भी बढ़ जा रही है।

जिले में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण गलन बरकरार है। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा, जबकि अधिक 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री, बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 तथा अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.1 तथा अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा चार डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि रविवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण गलन तेज रही। हालांकि सुबह आठ बजे धूप निकल गई। पूरे दिन खिली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। वहीं रविवार की शाम चार बजे के बाद सूरज ढलते ही फिर गलन बढ़ने लगी। गलन बढ़ने के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो गए। शाम छह बजे अंधेरा होने के बाद आसमान में कोहरा भी नजर आने लगा। रात आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गलन के कारण लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए। रात में जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें