निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को
Sonbhadra News - सोनभद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन की जानकारी दी। अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा। अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं, जैसे कि ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का पब्लिकेशन और क्लेम-ऑब्जेक्शन फाइल करने की तिथियाँ।

सोनभद्र, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित दिशा-निर्देश एवं कार्यक्रम निर्धारित है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाहियों से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन करते हुए नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना अवधि 11 दिसम्बर को, पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशनरी-अरेंजमेंट 11 दिसम्बर को, कंट्रोल टेबल का अपडेट और ड्राफ्ट रोल तैयार करने की तिथि 12 से 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का पब्लिकेशन 16 दिसंबर को, क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने की तिथि 16 दिसम्बर से 15 जनवरी 2026 तक है। नोटिस फेज (जारी करना, सुनवाई और वेरिफिकेशन) एन्यूमरेशन फॉर्म पर फैसला और क्लेम और ऑब्जेक्शन का निपटारा किये जाने की तिथि 16 दिसम्बर से 07 फरवरी 2026 (शनिवार) तक है। जबकि वोटर रोल के हेल्थ पैरामीटर्स की जांच और फाइनल पब्लिकेशन के लिए कमीशन से परमिशन लेने की तिथि 10 फरवरी 2026 तक तथा वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 14 फरवरी 2026 को निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


