Sonbhadra News: वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों क

वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य
वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के कारण जिले में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में वन विभाग से जुड़े मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा की और जनपद स्तर पर निस्तारित हो सकने वाली आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने को कहा।

वन विभाग के मामले

डीएम ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की गति प्रभावित न हो। बैठक में बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण में देरी के कारण जिले में तीन बीएसएनएल टावरों की स्थापना प्रभावित हो रही है। इनमें जोराकाहू, कोटा तथा म्योरपुर ब्लॉक के बिच्छी गांव में प्रस्तावित टावर शामिल हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का परीक्षण कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्राथमिक विद्यालयों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल लगाने और लाइन बिछाने में वन विभाग से संबंधित आ रही आपत्तियों की जानकारी दी। इस पर डीएम ने वन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी वन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशुतोष कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी वन अधिकारी रेणुकूट, एसडीएम दुद्धी, एसडीएम घोरावल समेत वन, विद्युत, जल जीवन मिशन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन की 11 केवी लाइन की बाधा

बैठक में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत विद्युत आपूर्ति के लिए 11 केवी लाइन बिछाने और तार खींचने में वन विभाग से संबंधित आ रही समस्याओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन से संबंधित बाधाओं का शीघ्र समाधान होने से जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को गति मिलेगी।

सामान्य प्रश्न

✦जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं?−
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को वन विभाग से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: वन विभाग की आपत्तियों से नहीं थमेंगे विकास कार्य