
सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत
Sonbhadra News - सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत अधौरा थाना के पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र शुक्रवार की शाम को अपने रिश्तेदारी में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। बिहार के भभुआ के अधौरा थाना के पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र शुक्रवार की शाम को अपने रिश्तेदारी में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद वह घर में चारपाई पर सो गया। भोर में लगभग चार बजे उसे शंका हुई कि उसे कुछ काट लिया है। उन्होंने घर में देखा तो घर में सर्प था। उसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर झाड़ फूंक कराने के लिए सिकरिया चट्टी चले गए।

झाड़ फूंक कराने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर वापस चले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


