Sonbhadra News: सर्प दंश से विवाहिता की मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News: रविवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में एक विवाहिता करिश्मा पटेल की सर्पदंश से मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर मायके गई थी। विषैले सर्प के डसने के बाद गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sonbhadra News: वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में रविवार को सर्पदंश से एक विवाहिता की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके पन्नूगंज के पकरहट गई थी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी 28 वर्षीय करिश्मा पटेल पत्नी अनिल पटेल रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव गई थी। रविवार को मायके में ही उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव चले गए।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


