सर्पदंश बालिका और सिंदूर पीने से किशोर अचेत
म्योरपुर के महरीकला गांव में 13 वर्षीय शिवम ने सिंदूर पी लिया जिससे वह अचेत हो गया। दूसरी ओर, 9 वर्षीय रजवंती को विषैले सांप ने डस लिया। दोनों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवम का इलाज चल रहा है, जबकि रजवंती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से बालिका और सिंदूर पीने से किशोर अचेत हो गया। दोनों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 13 वर्षीय शिवम पुत्र विनोद ने सिंदूर पी लिया, जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में उन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोर के पिता ने बताया कि किशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 9 वर्षीय रजवंती पुत्री रामकेश शुक्रवार की शाम अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी।
इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना के करीब चार घंटे बाद बालिका को निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उपस्थित चिकित्सक डा अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


