जंगल में मिला महिला का कंकाल
Sonbhadra News - बीजपुर के धरतीडाड़ गांव में शनिवार सुबह चरवाहों ने एक महिला का कंकाल देखा। महिला की पहचान पार्वती के रूप में हुई, जो म्योरपुर क्षेत्र की निवासी थी और 19 मई को गायब हो गई थी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जारी है।

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव के मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में नाले के समीप शनिवार की सुबह चरवाहों ने एक महिला का कंकाल देखा। चरवाहों ने कंकाल देखकर आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानी पाथर गांव निवासी 32 वर्षीय पार्वती पत्नी विनोद कुमार को परिवार के लोगों से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन काफ़ी देर तक इंतजार करने के बाद खोजबीन करने लगे लेकीन कही कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने बाहर काम करने गए पति विनोद कुमार को उसके गायब होनी की सूचना दी। सूचना पर घर लौटे विनोद कुमार काफ़ी खोजबीन करने के बाद थक हार कर 19 मई को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को म्योरपुर पुलिस ने बीजपुर के धरतीडाड़ के मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पड़े साड़ी, चप्पल, पायल से पार्वती की मां धनपतियां देवी पत्नी भईया राम ने शिनाख्त कर पुलिस को बताया कि यह उनकी पुत्री पार्वती का नरकंकाल है। पुलिस परिजनों के शिनाख्त के बाद बिखरे नरकंकाल को एकत्र कर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पिपरी सीओ हर्ष पाण्डेय ने बारीकी से जांच पड़ताल आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नर कंकाल की शिनाख्त करा ली गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। हर बिंदु पर गहनता से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


