सामूहिक विवाह में हुई थी शादी, दहेज के लिए घर से निकाला
महिला थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता आरती देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 19 मार्च को ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और दो लाख रुपये दहेज की मांग की।

सोनभद्र। महिला थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और विवाहिता को घर से निकालने के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमवार गांव निवासी आरती देवी ने महिला थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जनवरी 2023 को कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा निवासी पप्पू कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था और चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करता था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सास गुलबासी देवी, ससुर राममूरत, गनेश प्रसाद, उर्मिला देवी और अनिता देवी भी दहेज के लिए ताना देते थे तथा पति को उसके खिलाफ भड़काते थे। आरोप है कि 19 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और दो लाख रुपये दहेज में लाने की मांग की। महिला की तहरीर पर महिला थाना दुद्धी पुलिस ने पति पप्पू कुमार, सास गुलबासी देवी, ससुर राममूरत, गनेश प्रसाद, उर्मिला देवी और अनिता देवी निवासी किशुनपुरवा थाना कोन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हर माह की 10 तारीख तक जारी होगा बिजली बिल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


