ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रदुद्धी बार संघ चुनाव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में

दुद्धी बार संघ चुनाव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में

दुद्धी। दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और सचिव पद

दुद्धी बार संघ चुनाव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रTue, 18 Jan 2022 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दुद्धी। दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव ,रामपाल जौहरी ,योगेंद्र रवानी, राज कुमार अग्रहरी के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए उमेश कुमार और मुरलीधर मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के चारों दावेदार अधिवक्ता साथियों को संपर्क साध कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इन दिनों कचहरी परिसर में केवल बार संघ के चुनाव का पारा तेजी से बढ़ रहा है। सभी उम्मीदवार दूर-दराज में रहने वाले अधिवक्ताओं साथियों से टेलिफोनिक संपर्क साध कर चुनाव में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। इस बार मतदान 20 जनवरी को होना तय किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें