Sonbhadra News: रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी में केस दर्ज
Sonbhadra News: शक्तिनगर में एक युवक पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बलिया नाला निवासी आशुतोष कुमार ने शिकायत में कहा है कि आरोपी नीरज सिंह उससे पांच हजार रुपये मांगते हुए लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। जबरन रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बलिया नाला निवासी आशुतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि अंबेडकर नगर, शक्तिनगर निवासी नीरज सिंह आए दिन रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता करता है। आरोप है कि वह पर्स, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास करता है तथा लगातार पांच हजार रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा है।
पीड़ित के अनुसार सात जुलाई को वह शक्तिनगर स्थित प्लांट में ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब सात बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी से पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और दंपती को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद से बचने के लिए पीड़ित पहले भी आरोपी को 50 हजार रुपये दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार रंगदारी की मांग कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


