Sonbhadra News: चोरी हुई बोलेरो बरामद
Sonbhadra News: शक्तिनगर के एनटीपीसी आवासीय परिसर से चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने बरामद किया और चोर अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। 36 घंटे के भीतर यह वारदात सुलझाई गई। पुलिस ने बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनटीपीसी आवासीय परिसर से चोरी हुई बोलेरो को बरामद कर शक्तिनगर पुलिस ने शातिर चोर माड़ा, राजमिलान निवासी अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। 36 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस ने चोरी की बोलेरो व एक मोटरसाइकिल के साथ नंबर प्लेट बरामद होने दावा किया है । पुलिस ने अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि शातिर चोर बोलेरो छुपा के रखा था। प्लांट के अंदर ब्रिक प्लांट में कार्यरत विकास पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया था कि 25 अगस्त की रात्रि 10 बजे कों बीएचईएल गेट से 50 मीटर दूरी पर बोलेरो खड़ी कर प्लांट कें अंदर चलें गए।
सुबह 26 अगस्त कों सुबह 8 बजे पहुंचे तो बोलेरो नदारद था। काफी खोजबीन के बाद जब वाहन नही मिला तो 31 अगस्त को विकास पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया था।


