आधा दर्जन पोल 02 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - बुधवार शाम को आई आंधी-बारिश ने रेहटा में बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया। 250 केवीए और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता ने बताया कि रात भर काम करके बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी मरम्मत जारी है।

अनपरा,संवाददाता। बुधवार देर शाम आयी आंधी-बारिश का कहर एक बार फिर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। तेज आंधी से रेहटा में 250 केवीए का एक और औड़ी पर25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। आधा दर्जन बिजली के पोल और तार भी टूट जाने से देर रात्रि तक कई क्षेत्रों में बिजली गुल होगयी। अवर अभियंता अनपरा अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी रात्रि कार्य करा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा चुकी है लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर आंधी के कारण गिरे खम्भे दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


